लेखनी प्रतियोगिता -21-Jun-2022 - योग
करके योग, निरोगी हम बन बैठे,
निरोगी हो कर देखो खुद पर ऐठें।
योग का महत्व बताएंगे अब सबको,
ताड़ासन, पद्मासन सिखाएंगे सबको।
सूर्य नमस्कार करना यहां पर हैं कैसे,
किसी आसन के भी नहीं लेंगे हम पैसे।
जहान को योग से रोग मुक्त बनाएंगे,
नित्य प्रति सवेरे सबको हम जगाएंगे।
शीर्षासन से रक्त प्रवाह बढ़ जाएगा,
सुखासन इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाएगा।
अलोम विलोम प्राणायाम का करो अभ्यास,
थोड़ा गोमुखासन, नौकासन का करो प्रयास।
माना अलसायापन, निद्रासन सब पर भारी,
आराम करने की भी पर यहां आएगी बारी।
योग का मतलब ना केवल आसन होता,
परमात्मा से मिलन का ये एक साधन होता।
मन मस्तिष्क को हम कर पाएंगे एकाग्र,
बुद्धि योग से हैं बढ़ती, नहीं हैं कोई स्वांग।
समर्पित योग को जब जीवन कर जाएंगे,
खुद से थोड़ा सा प्रेम हम जग में कर पायेंगे।
मन की शुद्धि, तन की शुद्धि योग से संभव,
योग बिना तो निरोगी होना लगता असंभव।।
दैनिक प्रतियोगिता हेतु
शिखा अरोरा (दिल्ली)
Punam verma
22-Jun-2022 09:48 PM
Nice
Reply
Seema Priyadarshini sahay
22-Jun-2022 10:26 AM
बेहतरीन रचना
Reply
Dr. Arpita Agrawal
22-Jun-2022 09:08 AM
Nice👌
Reply